जहां-तहां फेंका कचरा, तो लगेगा जुर्माना दुकानों-संस्थाओं को देना होगा शुल्क

झुमरीतिलैया: शहर को स्वच्छ, सुंदर व अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर पर्षद कई नये कदम उठाने जा रहा है. स्वच्छता सर्वे में अपना रैकिंग सुधारने के साथ ही लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर आने वाले दिनों में कुछ बदलाव किये जा सकते हैं. खासकर सफाई अभियान को गति देने व […]
इसको लेकर भी नगर पर्षद तैयारी कर रहा है. जानकारी के अनुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पर्षद क्षेत्र के 20 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह का कार्य किया जा रहा है. इसके लिए प्रत्येक घर से 50 रुपये मासिक शुल्क लिया जा रहा है. वहीं सुभाष चौक से महाराणा प्रताप चौक, डॉक्टर गली, जैन गली, राजगढ़िया रोड, ब्लॉक रोड, हटिया रोड आदि इलाकों में रात्रि कालीन सफाई अभियान चलाया जा रहा है. यत्र-तत्र कूड़ा कचरा नहीं फैले इसे लेकर प्रथम चरण में बाजार में लगभग 100 कूड़ादान लगाया जा रहा है. अगली कड़ी में नगर पर्षद सफाई अभियान व डोर-टू-डोर कचरा संग्रह की सुविधा घर के अलावा दुकान, अस्पताल, होटल, धर्मशाला, शिक्षण संस्थानों को भी उपलब्ध करायेगा. यह सुविधा बहुत जल्द शुरू होने की उम्मीद है. इसके तहत नगर पर्षद के सफाई कर्मी संस्थान व अन्य जगह जाकर कचरा संग्रह करेंगे और इसके एवज में शुल्क वसूला जायेगा. बड़े निजी संस्थानों को अपनी डस्टबीन रखनी होगी. सफाई कर्मी तय स्थल से कचरा उठाकर इसे निस्तारण के लिए ले जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




