तिलैया में सदभावना मार्च 15 को
Updated at : 10 Oct 2017 11:23 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा. जिले में अमन, शांति व आपसी भाईचारा बनाये रखने को लेकर शहर के गणमान्य लोगों की बैठक रविवार शाम बेलाटांड़ दुर्गामंडप में अनवारूल हक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शहर में अमन-शांति बहाल रखने को लेकर चर्चा की गयी. वहीं वर्षों से चली आ रही गंगा-यमुनी सभ्यता को अटूट रखने का संकल्प लिया […]
विज्ञापन
कोडरमा. जिले में अमन, शांति व आपसी भाईचारा बनाये रखने को लेकर शहर के गणमान्य लोगों की बैठक रविवार शाम बेलाटांड़ दुर्गामंडप में अनवारूल हक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शहर में अमन-शांति बहाल रखने को लेकर चर्चा की गयी. वहीं वर्षों से चली आ रही गंगा-यमुनी सभ्यता को अटूट रखने का संकल्प लिया गया.
वक्ताओं ने कहा कि समाज में कुछ विभाजनकारी ताकतें जाति व धर्म के आधार पर समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं. सामाजिक सदभाव लोकतंत्र का मजबूत आधार है. लोकतंत्र को कमजोर करने वालों की साजिश को सामाजिक एकता के बल पर ध्वस्त किया जायेगा.
बैठक में सदभावना मार्च निकाल कर एकता का परिचय देने का निर्णय लिया गया. मार्च 15 अक्तूबर दोपहर तीन बजे बेलाटांड़ दुर्गा मंडप से निकलेगा. इसकी तैयारी को लेकर 31 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जिसमें नगर पर्षद के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष यादव, राजेंद्र जायसवाल, अनवारुल हक, प्रेम पांडेय, मनोज सहाय पिंकू, रवि पासवान, नवनीत ओझा, प्रेम प्रकाश, अरशद खान, गुलाम जिलानी, पार्षद घनश्याम तुरी, बसंत सिंह, अनुराग सिंह, रंजीत सिंह, राजकपूर सिंह, अरविंद सिंह, सुधीर पांडेय, मनौवर हुसैन, विनय कुमार, मो इश्हाक, चुन्नू मंसूरी, मकसूद आलम, परवेज सिद्दीकी, मो शमीम, प्रकाश अंबेडकर, मो मुस्लिम, आतिश सिंह, उत्तम दास पाल, कृष्णा बरहपुरिया आदि शामिल हैं. उक्त कमेटी के संयोजक अनवारूल हक व सह संयोजक प्रेम पांडेय को बनाया गया. बैठक का संचालन मनोज सहाय पिंकू ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




