इबादत से पूरे होते हैं हर ख्वाब

Updated at : 14 Sep 2016 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
इबादत से पूरे होते हैं हर ख्वाब

खूंटी : अल्लाह सबसे बड़ा है, तमाम तारीफ सिर्फ अल्लाह के लिए है. अल्लाह का दस्तूर है कि वह अपने महबूब की जोरदार आजमाइश करता है. यह खुतबा मंगलवार को मौलाना जमालुद्दीन ने खूंटी के बड़ी मसजिद में दिया. नमाज से पूर्व अपने दिये खुतबे में कलाम पाक व इसलाम की रोशनी में बकरीद पर […]

विज्ञापन
खूंटी : अल्लाह सबसे बड़ा है, तमाम तारीफ सिर्फ अल्लाह के लिए है. अल्लाह का दस्तूर है कि वह अपने महबूब की जोरदार आजमाइश करता है. यह खुतबा मंगलवार को मौलाना जमालुद्दीन ने खूंटी के बड़ी मसजिद में दिया. नमाज से पूर्व अपने दिये खुतबे में कलाम पाक व इसलाम की रोशनी में बकरीद पर की जानेवाली कुर्बानी की अहमियत पर प्रकाश डाला गया. उन्होंने ईद-उल-फितर व ईद-उल-अजहा को इसलाम की रोशनी में दो बेहतर दिन बताये. हाफिज उजैफा ने कहा कि ईद- उल-अजहा के मौके पर हर इमानवालों को यह जानना जरूरी है कि कुर्बानी क्या है व उसका तस्सवर क्या है. उन्होंने आगे बताया कि अल्लाह के रसूल ने फरमाया है कि इमानवाले जिस जानवर की कुर्बानी देंगे, उसके बालों के बराबर नेकियां उन्हें मिलेंगी.
इधर मसजिद-ए-जोहरा में हाफिज साजिद की अगुवाई में नमाज अदा की गयी. जन्नतनगर स्थित छोटी मसजिद में भी नमाज अदा की गयी. जहां काफी संख्या में अनुयायिआें ने हिस्सा लिया. त्योहार को लेकर सभी मसजिद में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. एसडीपीओ रणवीर सिंह, थानेदार केके पंडा व अन्य अधिकारी सक्रिय थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola