दाजिर्लिंग का फेरीवाला खलारी में लुटा

खलारी : थाना क्षेत्र के खिलानधौड़ा के निकट अपराधियों ने दाजिर्लिंग निवासी इजाजुल हक से सारा सामन लूट लिया. घटना 27 दिसंबर शाम छह बजे की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार दाजिर्लिंग निवासी इजाजुल मांडर में रह कर गर्म कपड़े बेचने का काम करते हैं. 27 दिसंबर को वे धमधमिया से फेरी कर खिलानधौड़ा […]
खलारी : थाना क्षेत्र के खिलानधौड़ा के निकट अपराधियों ने दाजिर्लिंग निवासी इजाजुल हक से सारा सामन लूट लिया. घटना 27 दिसंबर शाम छह बजे की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार दाजिर्लिंग निवासी इजाजुल मांडर में रह कर गर्म कपड़े बेचने का काम करते हैं.
27 दिसंबर को वे धमधमिया से फेरी कर खिलानधौड़ा के रास्ते लौट रहे थे. तभी खिलानधौड़ा तालाब के समीप पांच युवकों ने चाकू की नोंक पर उन्हें अगवा कर जंगल में ले गये. इसके बाद पांच हजार रुपये नकद समेत कंबल, स्वेटर व साइकिल लूट लिया. इस दौरान अपराधियों ने उनके साथ मारपीट भी की. इजाजुल ने बताया कि रात नौ बजे वे थाना गये थे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटा दिया. इजाजुल के पास खाने तक के पैसे नहीं बचे है. रविवार को घटना की जानकारी मिलने पर धमधमिया और खिलानधौड़ा के लोगों ने उन्हें दाजिर्लिंग जाने का किराया व खाने के लिए पैसा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




