जिला प्रशासन की अपील पर गांव लौटने लगे हैं ग्रामीण

खूंटी : घाघरा, कूदाटोली, डारीगामा, कूंदीबड़टोली आदि गांवों में बुधवार को भी माइक से एलान कर ग्रामीणों को गांव वापस लौट आने की अपील की गयी. असर भी दिखा. अब उक्त गांवों में लोग जिला प्रशासन को विश्वास में लेकर घर लौटने लगे हैं. हालांकि अब भी कई घरों के लोग नहीं लौटे हैं. एसडीओ […]
खूंटी : घाघरा, कूदाटोली, डारीगामा, कूंदीबड़टोली आदि गांवों में बुधवार को भी माइक से एलान कर ग्रामीणों को गांव वापस लौट आने की अपील की गयी. असर भी दिखा. अब उक्त गांवों में लोग जिला प्रशासन को विश्वास में लेकर घर लौटने लगे हैं. हालांकि अब भी कई घरों के लोग नहीं लौटे हैं. एसडीओ प्रणव कुमार पाल ने कहा कि बेवजह ग्रामीण डर रहे हैं. पुलिस किसी निर्दोष जनता को परेशान नहीं करेगी. जिला प्रशासन की टीम आज भी उक्त गांवों में गयी. ग्रामीणों के बीच चूड़ा, सत्तू, बीज आदि का वितरण किया. जिला प्रशासन का व्यवहार अब ग्रामीणों को भाने लगा है. जो लोग गांव लौटे हैं वे धान की खेती करने में जुट गये हैं. ग्रामीणों ने कहा कि जीविका का प्रमुख स्रोत धान की खेती है. कुछ देर ही सही, पर धान की खेती कार्य पूरा कर लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




