सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Updated at : 25 May 2018 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में  बाइक सवार की मौत

सतगावां : थाना क्षेत्र कलीडीह के पास हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान 30 वर्षीय मुकेश पांडेय (नावाडीह) के रूप में हुई है. घटना बुधवार की रात करीब 10 बजे की है. बताया जाता है कि मुकेश बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहा था. इस […]

विज्ञापन

सतगावां : थाना क्षेत्र कलीडीह के पास हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान 30 वर्षीय मुकेश पांडेय (नावाडीह) के रूप में हुई है. घटना बुधवार की रात करीब 10 बजे की है. बताया जाता है कि मुकेश बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहा था. इस दौरान सड़क पर सामने से अचानक भैंस के आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर तमोलिया पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

हादसे में मुकेश के सिर में काफी चोट आयी. सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी मदन प्रसाद खरवार ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां में भर्ती करवाया. यहां डाॅ चंद्रमोहन ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया. वहां गुरुवार की सुबह छह बजे युवक की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. प्रमुख करीना देवी, मुखिया नंदलाल प्रसाद यादव, समाजसेवी विनोद यादव ने मृतक के परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola