मेहरमा में साधु की गला रेत कर हत्या

मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के सिंघाड़ी गांव में गुरुवार की देर शाम ग्रामीणों ने 70 वर्षीय साधु बाल्मिकी राय की लाश को देखा. लाश को देखते ही ग्रामीण दहशत में आ गये. पुलिस को सूचना के बाद थाना प्रभारी प्रेमचंद्र भगत वारदात स्थल पर पहुंच कर लाश को कब्जे में ले लिया. शिनाख्त के […]
मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के सिंघाड़ी गांव में गुरुवार की देर शाम ग्रामीणों ने 70 वर्षीय साधु बाल्मिकी राय की लाश को देखा. लाश को देखते ही ग्रामीण दहशत में आ गये. पुलिस को सूचना के बाद थाना प्रभारी प्रेमचंद्र भगत वारदात स्थल पर पहुंच कर लाश को कब्जे में ले लिया. शिनाख्त के दौरान पुलिस ने गला रेंत कर हत्या की संभावना जतायी है. पुलिस संभावना जता रही है कि साधु बाल्मिकी राय की हत्या बाहर कर गांव में लाकर फेंकी गयी है. पुलिस जांच के क्रम में मौत का कारण जमीन विवाद से जोड़ कर देख रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




