धारदार हथियार से मारने का मामला दर्ज

Published at :27 Oct 2013 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
धारदार हथियार से मारने का मामला दर्ज

नारायणपुर : नारायणपुर थाना में रानी के पिता ने उसके ससुरालवालों पर धारदार हथियार से मारने का मामला दर्ज कराया है. थाना कांड संख्या 189/13 के भादवि धारा 498, 323, 341, 324 व 34 के तहत मामला दर्ज किया गया. घटना में लड़की के दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गये है. घायलों का […]

विज्ञापन

नारायणपुर : नारायणपुर थाना में रानी के पिता ने उसके ससुरालवालों पर धारदार हथियार से मारने का मामला दर्ज कराया है. थाना कांड संख्या 189/13 के भादवि धारा 498, 323, 341, 324 34 के तहत मामला दर्ज किया गया. घटना में लड़की के दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गये है.

घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में किया गया. विजय मंडल ग्राम बेहड़ा थाना टुंडी जिला धनबाद ने बताया कि उसकी पुत्री रानी देवी ने दुरभाष पर ससुराल में हो रही प्रताड़ना की जानकारी दी.

इसकी सूचना मिलते ही बेटी के ससुराल घांटी शिमला नारायणपुर पहुंचा. जहां मुझे दिनों तक घर बंधक बना लिया. मेरे पुत्र राजू मंडल सरयू मंडल को चार दिन बाद आया. ससुर श्रीकांत मंडल, सास पारो देवी, उत्तम मंडल, देवर, पति कीर्तन मंडल, देवर सतीश मंडल ने मिलकर धारदार हथियार से वार किया. इस घटना में मेरे दोनों पुत्रों को गंभीर चोट आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola