कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

Published at :08 Jul 2015 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

जामताड़ा : प्रखंड परिसर स्थित सभागार भवन में मंगलवार को मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अमित कुमार ने की. बैठक में बीडीओ ने पंचायत में चल रहे मनरेगा योजनाओं के बारे में पंचायत कर्मी से बारी-बारी से जानकारी ली तथा कार्य में तेजी लाने का निर्र्देश दिया. साथ ही कहा […]

विज्ञापन

जामताड़ा : प्रखंड परिसर स्थित सभागार भवन में मंगलवार को मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अमित कुमार ने की. बैठक में बीडीओ ने पंचायत में चल रहे मनरेगा योजनाओं के बारे में पंचायत कर्मी से बारी-बारी से जानकारी ली तथा कार्य में तेजी लाने का निर्र्देश दिया.

साथ ही कहा कि प्रखंड के प्रत्येक गांव में मनरेगा संचालित करने का निर्देश दिया. योजना स्थल पर सूचना बोर्ड, शेड, पेयजल, मेडिकल किटस नहीं पाये जाने पर संबंधित मेट, रोसे व पंचायत सचिव पर कार्रवाई की जायेगी. कहा कि मनरेगा कार्य में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी होनी चाहिए. साथ ही कार्य स्थल पर आया का भी व्यवस्था करनी है.

लापरवाही किसी भी हाल में बरदाश्त नहीं की जायेगी. साथ ही समय अवधि में कार्य समाप्त करने का निर्देश दिया. बारिश को देखते हुये कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. मौके पर बीपीओ प्रदीप टोप्पो, सहायक अभियंता रामवचन पांडे, जेई सियाराम साव, सौरभ भैया, राजीव रंजन, पंचायत सचिव मंगलमय मंडल, सनाउल अंसारी सहित कई पंचायत कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola