तेज बुखार पर करायें जांच

Published at :18 Aug 2013 3:04 AM (IST)
विज्ञापन
तेज बुखार पर करायें जांच

सीएस ने किया डेंगू से बचाव को लेकर जाकरूकता टीम को रवाना, कहा जामताड़ा : जिला में राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत डेंगू से बचाव और उसके उपाय को लेकर जागरूकता अभियान शनिवार से शुरू किया गया. सदर अस्पताल प्रांगण से कार्यक र्ताओं के एक दल को हरी झंडी दिखा कर सीएस […]

विज्ञापन

सीएस ने किया डेंगू से बचाव को लेकर जाकरूकता टीम को रवाना, कहा

जामताड़ा : जिला में राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत डेंगू से बचाव और उसके उपाय को लेकर जागरूकता अभियान शनिवार से शुरू किया गया. सदर अस्पताल प्रांगण से कार्यक र्ताओं के एक दल को हरी झंडी दिखा कर सीएस डॉ बीके साहा ने रवाना किया. दल में शामिल लोग शहरवासियों को डेंगू अन्य बीमारियों के कारण बचाव की जानकारी देंगे.

सीएस ने कहा कि कार्यकर्ताओं का दल का गठन किया गया है, जो जामताड़ा और मिहिजाम के शहरी क्षेत्र में घरघर जाकर प्रचारप्रसार करेंगे. 21 सदस्यीय टीम में जामताड़ा के लिए तीन टीम तथा मिहिजाम के लिए चार टीम का गठन किया गया है. वहीं जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ एनएन मिश्र ने बताया कि डेंगू रोग के लक्षण दिखायी देने पर तुरंत चिकित्सक से मिल कर सलाह लें.

डेंगू के जांच के लिये कीटस उपलब्ध है. पानी टंकी, गमला, कूलर, फ्रीज, ट्रे, फू लदानी आदि की सफाई कर समयसमय पर सूखा लें. मौके पर डॉ पीके शर्मा, दीपक कुमार, विजय कुमार सहित मलेरिया विभाग के स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola