मतगणना कल, तैयारी तेज 20 की सुबह सात से शुरू होगी मतगणना

जामताड़ा : नगर निकाय चुनाव के बाद ही प्रशासन मतगणना की तैयारी में जुट गये हैं. कटंकी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में जामताड़ा व मिहिजाम नगर निकाय चुनाव की मतगणना होगी़ मतगणना 20 अप्रैल की सुबह सात बजे से शुरू होगी़ इसके लिए सभी मतगणना कर्मी काे प्रात: पांच बजे ही रेंडमाइजेशन होगा़ जबकि छह बजे […]
जामताड़ा : नगर निकाय चुनाव के बाद ही प्रशासन मतगणना की तैयारी में जुट गये हैं. कटंकी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में जामताड़ा व मिहिजाम नगर निकाय चुनाव की मतगणना होगी़ मतगणना 20 अप्रैल की सुबह सात बजे से शुरू होगी़ इसके लिए सभी मतगणना कर्मी काे प्रात: पांच बजे ही रेंडमाइजेशन होगा़ जबकि छह बजे रिपोर्टिंग की जायेगी़ जामताड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के मतगणना के लिए कुल 14-14 टेबुल बनाये गये हैं. जबकि वार्ड प्रत्याशियों के लिए 11 टेबुल बनाये गये हैं.
वहीं मिहिजाम के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड प्रत्याशी के 14-14 टेबुल बने है. प्रत्येक टेबुल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक व एक मतगणना सहायक रहेगा़ इसके अलावे मशीन व प्रपत्र वितरण के लिए अलग से कर्मी नियुक्त किये गये हैं. इधर कटंकी के पॉलिटेक्निक कॉलेज में इवीएम की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस के पुलिस कर्मियों व झिलुवा आइआरबी के जवान को नियुक्त किया गया है. सुरक्षा कर्मी अंदर के साथ-साथ गेट के बाहर भी नजर बनाये हुए हैं. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रत्याशी का मतगणना दो राउंड का होगा़ प्रथम राउंड में ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का रुझान मिल जायेगा कि कौन प्रत्याशी कितने आगे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




