अग्निपीड़ितों को मिला अनाज

पांचमोहली गांव में भीषण अग्नि कांड में दर्जनों हुए बेघर बिंदापाथर : बुधवार दोपहर क्षेत्र के पांचमोहली गांव में भीषण अग्निकांड में दर्जनों परिवारों के घर जल गये. जिसके बाद नाला बीडीओ द्वारा इन्हें चावल दिया गया. साथ ही इंदिरा आवास दिलाने का आश्वासन दिया. अग्नि पीड़ित नुनुलाल मुमरू, जहरलाल मुमरू, माकू मुमरू, सोमनाथ मुमरू […]
पांचमोहली गांव में भीषण अग्नि कांड में दर्जनों हुए बेघर
बिंदापाथर : बुधवार दोपहर क्षेत्र के पांचमोहली गांव में भीषण अग्निकांड में दर्जनों परिवारों के घर जल गये. जिसके बाद नाला बीडीओ द्वारा इन्हें चावल दिया गया. साथ ही इंदिरा आवास दिलाने का आश्वासन दिया.
अग्नि पीड़ित नुनुलाल मुमरू, जहरलाल मुमरू, माकू मुमरू, सोमनाथ मुमरू आदि ने बताया कि घर में रखा अनाज, नगद, कपड़े सब कुछ जलकर गये. शरीर पर पहने कपड़े के सिवाय कुछ नहीं बचा. छोटे-छोटे बच्चे पेड़ों के नीचे रात काटने को विवश हैं. खाने के लिए सिर्फ चावल मिला है. इससे कैसे गुजारा होगा. पीड़ितों ने बताया कि जीविका का एकमात्र साधन खेती है.
धान बेचकर ही अन्य जरूरतें पूरी होती थी. लेकिन इस अग्नि कांड में हजारों मन धान जल गये. पीड़ित का कहना है कि वोट मांगने नेता आते है. लेकिन जरूरत के समय नेताओं के दर्शन दुर्लभ हो जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










