व्यवसायी ने की आत्महत्या

Updated at : 24 Jun 2017 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी ने की आत्महत्या

दुखद. मिहिजाम के कानगोई मुहल्ला की घटना इसके लिये परिवार के सदस्य जिम्मेवार नहीं अकेले कमरे में सोया था नीतीश लोगों ने दरवाजा तोड़ कर निकाला शव मिहिजाम : शहर के कानगोई मुहल्ले में व्यवसायी नीतीश कुमार सांवरिया (32) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसके पास से पुलिस ने एक सूसाइड नोट बरामद किया […]

विज्ञापन

दुखद. मिहिजाम के कानगोई मुहल्ला की घटना

इसके लिये परिवार के सदस्य जिम्मेवार नहीं
अकेले कमरे में सोया था नीतीश
लोगों ने दरवाजा तोड़ कर निकाला शव
मिहिजाम : शहर के कानगोई मुहल्ले में व्यवसायी नीतीश कुमार सांवरिया (32) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसके पास से पुलिस ने एक सूसाइड नोट बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. नीतीश गुरुवार रात को सोने के लिये अपने कमरे में नहीं गया, बल्कि दूसरे कमरे में अकेले सोया. शुक्रवार सुबह देर तक वह नहीं उठा तो उसके पिता सुरेश प्रसाद सांवरिया ने दरवाजा खटखटाया. अंदर कोई आवाज नहीं आयी.
इसके बाद सुरेश ने खिड़की से कमरे में झांका, तो देखा कि वह कमरे में सीलिंग फेन से लटका हुआ था. सुरेश ने शोर मचाया तो परिवार के सदस्य तथा आसपास के लोग जमा हो गये. दरवाजा को तोड़ कर कमरे में लोगों ने प्रवेश किया. इसकी सूचना पुलिस को भी दी गयी. पुलिस ने शव के पास से एक सूसाइड नोट बमराद किया है.
सूसाइड नोट में लिखा है कि मैं नीतीश कुमार सांवरिया हालात से तंग आकर यह कदम उठाया हूं. प्रशासन से निवेदन है इसके लिए मेरे परिवार का कोई भी सदस्य जिम्मेवार नहीं है. इसके अलावा छह माह के पुत्र हर्षित व तीन वर्ष की पुत्री नंदनी से माफ कर दें. स्थानीय लोग दबे जुबान से चर्चा कर रहे थे कि चार भाइयों में छोटा नीतीश व्यवहार कुशल था. पिछले कुछ समय से व्यवसाय में उतार चढ़ाव व घरेलू समस्या से परेशान रहता था. परंतु वह आत्मघाती कदम उठा लेगा इसकी कल्पना किसी को नहीं थी. नीतीश की डाक बंगला परिसर स्थित जिला परिषद मार्केट में एक किराने की दुकान है. उसकी मौत की खबर पाते ही जिला परिषद मार्केट की सभी दुकानें बंद रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola