जमशेदपुर: राज्य के आजमीन ए हज आठ अगस्त से मदीना के लिए रांची स्थित अंतराष्ट्रीय बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से उड़ान भरेंगे. 140 यात्रियाें के साथ हवाई जहाज सुबह 10.20 बजे उड़ान भरेगा आैर शाम चार बजे मदीना में उतरेगा. 45 दिनाें की जियारत पूरी करने के बाद 21 सितंबर काे जेद्दा से रात साढ़े ग्यारह बजे उड़ान भरेंगे आैर 22 काे दिन में साढ़े दस बजे रांची हवाई अड्डा पर उतरेंगे. रांची से मदीना के लिए आखिरी उड़ान 27 अगस्त काे हाेगी.
9-20 अगस्त तक सुबह 10.20 बजे जहाज उड़ान भरेगा, जबकि 21 से 27 अगस्त (24 अगस्त छाेड़कर) काे छाेड़कर 10.10 बजे उड़ान भरेगा. 24 अगस्त काे विमान दाेपहर एक बजे उड़ान भरेगा. 21-27 अगस्त तक हर दिन आजमीन ए हज काे लेकर जहाज मदीना की बजाय जेद्दा जायेगा आैर वापसी मदीना से हाेगी.
400 से अधिक लाेग जायेंगे हज पर
जमशेदपुर से 425 से अधिक लाेग हज यात्रा पर जायेंगे. 120 लाेगाें का नाम अभी वेटिंग में है. इसी सप्ताह आजमीन ए हज का फ्लाइट शिड्यूल तय कर दिया जायेगा.
जमशेदपुर हज कमेटी के माेहम्मद अफ्फाक ने बताया कि आजमीन ए हज की रिपाेर्टिंग का काम दाे दिन पहले कमेटी द्वारा किया जायेगा.
आइएम करेगा खिदमत
संगठन इत्तेहादुल मुसेलमिन (आइएम) की ओर से इस बार भी आजमीन ए हज काे जमशेदपुर से रांची तक पहुंचाने में सहयोक किया जायेगा. मानगाे गांधी मैदान से सामूहिक दुआ के बाद जत्थाें में उन्हें रवाना किया जायेगा. इसके लिए आइएम काेच बस के साथ-साथ चार पहिया वाहनों की भी व्यवस्था करेगा. रांची जाने के क्रम में रड़गांव मसजिद में नमाज की व्यवस्था की जायेगी.