27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

चोरी छिनतई की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग

मानगो थाना प्रभारी से मिला झावियुमो प्रतिनिधिमंडलजमशेदपुर. झारखंड विकास युवा मोरचा का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिला सचिव बलदेव सिंह के नेतृत्व में मानगो थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद से मिला. इस दौरान मोरचा ने मानगो क्षेत्र में चोरी, छिनतई की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की. साथ ही झाविमो मंडल उपाध्यक्ष सतीश सिंह पर जानलेवा […]

मानगो थाना प्रभारी से मिला झावियुमो प्रतिनिधिमंडलजमशेदपुर. झारखंड विकास युवा मोरचा का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिला सचिव बलदेव सिंह के नेतृत्व में मानगो थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद से मिला. इस दौरान मोरचा ने मानगो क्षेत्र में चोरी, छिनतई की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की. साथ ही झाविमो मंडल उपाध्यक्ष सतीश सिंह पर जानलेवा हमला करने वाले अपराधियों की अब तक गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जतायी. बलदेव सिंह ने कहा कि पुलिस की नाकामी के खिलाफ पांच अप्रैल को मानगो में मशाल जुलूस निकाला जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में अजीत सिंह, सोनू सिंह, ओंकार सिंह, पवन ओझा, रघुनाथ प्रजापति, मोहित अग्रवाल समेत अन्य लोग शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें