27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

साकची मंडल ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष का किया विरोध

जमशेदपुर. भाजयुमो के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष रतन महतो का साकची भाजयुमो मंडल ने विरोध किया है. साकची मंडलाध्यक्ष विवेक पांडेय ने कहा कि 36 साल से अधिक के रतन महतो को यदि महानगर अध्यक्ष के पद से मुक्त नहीं किया गया, तो मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक सरयू राय और पोटका विधायक मेनका सरदार के घर […]

जमशेदपुर. भाजयुमो के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष रतन महतो का साकची भाजयुमो मंडल ने विरोध किया है. साकची मंडलाध्यक्ष विवेक पांडेय ने कहा कि 36 साल से अधिक के रतन महतो को यदि महानगर अध्यक्ष के पद से मुक्त नहीं किया गया, तो मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक सरयू राय और पोटका विधायक मेनका सरदार के घर के सामने धरना दिया जायेगा. साकची स्थित कार्यालय में हुई बैठक में नयी कमेटी की घोषणा को गलत बताया गया. भाजपा जिलाध्यक्ष ने किस दबाव में समर्पित युवा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर बार-बार एक ही व्यक्ति को अध्यक्ष बनाया जा रहा है. विस चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ गलत बयानबाजी कर पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले को किस स्थिति में बार-बार थोपा जा रहा है. रतन महतो के कार्यकाल में उनके द्वारा आहूत कार्यसमिति की बैठक में जमशेदपुर के तीन-चार मंडलों को छोड़कर अन्य मंडल के लोग नहीं आते थे. शनिवार को हुई बैठक में पंकज कुमार, अनिल झा, सोनू शर्मा, नीरज सिंह, पिंटू मिश्रा, प्रदीप सिंह, रत्नेश दुबे, महेश केसरी, पप्पू पाठक, राकेश चंद्र उपाध्याय, अशोक, गौरव पांडेय, सचिन सरफराज, आरजू, संजय रजक, मुना राम, गणेश मुंडा, अनिल तिवारी, कार्तिक, संजय मंडल समेत काफी सदस्य मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें