पिकअप वैन की टक्कर से युवक हुआ घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2019 2:48 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर : घाटशिला रेलवे फाटक के पास बुधवार को पिकअप वैन ने राहगीर को धक्का मार दिया और फरार हो गया. इस घटना में राहगीर पोटका बलिया गोड़ा के करण मार्डी गंभीर रूप से घायल हो गया. राहगीरों ने घायल युवक को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां वह इलाजरत है. हादसे में करण मार्डी के सिर […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : घाटशिला रेलवे फाटक के पास बुधवार को पिकअप वैन ने राहगीर को धक्का मार दिया और फरार हो गया. इस घटना में राहगीर पोटका बलिया गोड़ा के करण मार्डी गंभीर रूप से घायल हो गया.

राहगीरों ने घायल युवक को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां वह इलाजरत है. हादसे में करण मार्डी के सिर और दाहिने हाथ में गंभीर चोट आयी है. घायल करण के अनुसार वह अपने मामा के घर घाटशिला जानबोनी गया हुआ था, वापसी के क्रम में रेलवे फाटक के पास उसे पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola