मुख्यमंत्री पहुंचे घाेड़ाबांधा, अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत, प्रसाद ग्रहण कर रांची लाैटे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2019 2:53 AM
जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर कालीपूजा-वंदना पूजा के बाद मंगलवार काे महाप्रसाद का आयाेजन किया गया. इसमें मुख्यमंत्री शामिल हुए. वहां फूलाें का बुके देकर अर्जुन मुंडा-मीरा मुंडा ने सीएम का स्वागत किया. दाेेनाें ने साथ-साथ प्रसाद ग्रहण किया. रघुवर दास ने कहा कि पर्व-त्योहार में लाेग एक दूसरे […]
जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर कालीपूजा-वंदना पूजा के बाद मंगलवार काे महाप्रसाद का आयाेजन किया गया. इसमें मुख्यमंत्री शामिल हुए. वहां फूलाें का बुके देकर अर्जुन मुंडा-मीरा मुंडा ने सीएम का स्वागत किया. दाेेनाें ने साथ-साथ प्रसाद ग्रहण किया. रघुवर दास ने कहा कि पर्व-त्योहार में लाेग एक दूसरे से मिलते-जुलते हैं. इससे भाईचारा व मेल-मिलाप बढ़ता है. उन्हाेंने झारखंड वासियों काे पर्व की बधाई दी.
प्रसाद ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री रांची के लिए रवाना हाे गये. महाप्रसाद में राज्य के विभिन्न जिलाें से लाेगाें ने शिरकत की. दिन के 11 बजे से आरंभ हाेकर महाप्रसाद खाने-खिलाने का सिलसिला शाम पांच बजे तक चला. प्रसाद ग्रहण करनेवालाें में भाजपा नेता, कार्यकर्ता समेत अन्य राजनीतिक दल, कॉरपाेरेट हाउस, यूनियन के नेता समेत काफी संख्या में सामाजिक संगठनाें से जुड़े हुए लाेग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










