अब छोटे टैंकरों से होगी जलापूर्ति
अबतक बड़ा टैंकर रखने से गलियों के लोगों को मेन रोड या दूर मैदान जाकर पानी ढ़ोना पड़ता था जमशेदपुर : मानगो की दो दर्जनों से ज्यादा गलियों में छोटे टैंकरों से शुद्ध पानी की आपूर्ति जल्द शुरू होगी. मानगो अक्षेस ने इस बाबत दो छोटे पानी के टैंकर का इंतजाम स्थायी रूप से की […]
अबतक बड़ा टैंकर रखने से गलियों के लोगों को मेन रोड या दूर मैदान जाकर पानी ढ़ोना पड़ता था
जमशेदपुर : मानगो की दो दर्जनों से ज्यादा गलियों में छोटे टैंकरों से शुद्ध पानी की आपूर्ति जल्द शुरू होगी. मानगो अक्षेस ने इस बाबत दो छोटे पानी के टैंकर का इंतजाम स्थायी रूप से की गयी है. यूं तो प्रत्येक साल गर्मी के मौसम में मानगो अक्षेस बड़े टैंकर से रोस्टर बनाकर जलापूर्ति करता था, लेकिन तंग गलियों (ब्रांच रोड, गली नुमा इलाके में) रहने वाले सैकड़ों लोगों को बड़े टैंकर के समीप मेन रोड या दूर मैदान जाकर पानी भरना अौर उसे ढ़ोना पड़ता था. इतना ही नहीं, यह समस्याएं वर्षों से थी अौर इस समस्या का निदान के लिए मानगो अक्षेस प्रशासन ने इस साल बड़े टैंकर के अलावा छोटे टैंकर की व्यवस्था की गयी.
मानगो की तंग गलियों में छोटे टैंकर से जलापूर्ति की जायेगी. इससे वहां रहने वाले लोगों को पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.
राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, विशेष पदाधिकारी, मानगो अक्षेस.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










