तिलैया डैम में मिला शव

Published at :31 May 2017 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
तिलैया डैम में मिला शव

बरही : बरही के होटल व्यवासायी रूपेश प्रसाद गुप्ता के पुत्र रूपम कुमार गुप्ता (19) का शव मंगलवार को जवाहर पुल के पास तिलैया डैम में मिला. इस खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. बताया जाता है कि युवक […]

विज्ञापन
बरही : बरही के होटल व्यवासायी रूपेश प्रसाद गुप्ता के पुत्र रूपम कुमार गुप्ता (19) का शव मंगलवार को जवाहर पुल के पास तिलैया डैम में मिला.
इस खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. बताया जाता है कि युवक 28 मई से लापता था. इस संबंध में उसके पिता ने बरही थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. जानकारी के अनुसार रूपम ने इसी वर्ष एमजीएम प्लस-टू स्कूल, बोकारो से 12वीं की सीबीएससी की परीक्षा दी थी. परीक्षा में वह फेल कर गया था. लोगों की मानें, तो वह परीक्षा परिणाम के बाद से ही लापता था.
आशंका जतायी जा रही है कि परिणाम देख दुखी होने के कारण उसने डैम में डूब कर खुदकुशी कर ली. इधर, रूपम के पिता ने आत्महत्या की घटना से इनकार किया है. उन्होंने पुत्र की हत्या की आशंका जतायी है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola