नक्सलियों के चंगुल से भाग निकले कैला गंझू

चरही : थाना क्षेत्र के इंद्रा गांव से अपहृत सीसीएलकर्मी कैला गंझू 29 नवंबर को दिन के लगभग दो बजे अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग निकले और सकुशल गांव पहुंचे. गांव पहुंचने के बाद उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी. परिजनों के अनुसार कैला गंझू को तीन अपराधी घर से 27 नवंबर की रात अगवा […]
चरही : थाना क्षेत्र के इंद्रा गांव से अपहृत सीसीएलकर्मी कैला गंझू 29 नवंबर को दिन के लगभग दो बजे अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग निकले और सकुशल गांव पहुंचे. गांव पहुंचने के बाद उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी. परिजनों के अनुसार कैला गंझू को तीन अपराधी घर से 27 नवंबर की रात अगवा कर जोराकाठ जंगल होते हुए पैदल कदवा जंगल ले गये थे.
कदवा जंगल में अपराधियों ने उनके दोनों हाथों को बांध दिया था. उन्हें खाने के लिए बिस्किट दिये जा रहे थे. मंगलवार को अपराधी खाना खाने के लिए जंगल से निकले और सीसीएलकर्मी से कहा कि हम खाना खाकर लौट रहे हैं, तुम्हारे लिए भी खाना ला देंगे. इसके बाद से तीनों वापस नहीं लौटे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










