कृष्णापुरी मुहल्ला में एक घर से लाखों रुपये के जेवरात की चोरी

Published at :12 Jun 2018 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
कृष्णापुरी मुहल्ला में एक घर से लाखों रुपये के जेवरात की चोरी

हजारीबाग : कृष्णापुरी मुहल्ला में एक घर से लाखों रुपये के जेवरात की चोरी कर ली गयी़ चोर घर के दरवाजा का ताला तोड़ कर घर के अंदर घुसे. इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में भुक्तभोगी निरंजन कुमार मिश्रा पिता दिवाकर मिश्रा ने कोर्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. […]

विज्ञापन

हजारीबाग : कृष्णापुरी मुहल्ला में एक घर से लाखों रुपये के जेवरात की चोरी कर ली गयी़ चोर घर के दरवाजा का ताला तोड़ कर घर के अंदर घुसे. इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में भुक्तभोगी निरंजन कुमार मिश्रा पिता दिवाकर मिश्रा ने कोर्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

क्या है मामला
बताया जाता है कि निरंजन कुमार मिश्रा के पिता दिवाकर मिश्रा की तबियत खराब हो गयी थी. ये अपने पिता से मिलने छह जून 2018 को शाम को विष्णुगढ़ चला गया. निरंजन मिश्रा कई वर्षों से कृष्णापुरी मुहल्ला स्थित नारायण निवास में किराये पर रहते हैं. 11 जून को जब निरंजन मिश्रा वापस लौटे तो देखा कि उनके किराये के मकान के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ है.
अंदर जाने के बाद उन्होंने देखा कि चोरों ने आलमीरा को तोड़ कर लाखों रुपये के जेवरात चुरा ले गये हैं. चोरी गये जेवरात में एक जोड़ा कान का झुमका, एक सोने का चेन, मंगलसूत्र, चांदी का सिक्का, चांदी का पायल समेत अन्य सामान की चोरी कर ले गये़
पुलिस जांच में जुटी
चोरी की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कोर्रा थाना पुलिस जांच में जुट गयी है. पुलिस घटनास्थल पर जाकर घटना की पूरी जानकारी ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola