टाटीझरिया दुधमटिया जंगल में पर्यावरण मेले की धूम, जंगल बचाने की ली शपथ

टाटीझरिया: टाटीझरिया दुधमटिया में पर्यावरण मेला का आयोजन शनिवार को हुआ. यह आयोजन प्रत्येक वर्ष होता है. ग्रामीण वन संरक्षण एवं पर्यावरण बचाने की शपथ लेते हैं. दुधमटिया जंगल में शनिवार को हजारों की संख्या में लोगों ने सुबह सात बजे जंगल रक्षा के लिए पूजा-अर्चना की. वहीं मौन धारण किया. पर्यावरणविद व वन सुरक्षा […]
पर्यावरणविद व वन सुरक्षा समिति तथा ग्राम वन प्रबंधक एवं संरक्षक समिति के संस्थापक महादेव महतो, सुरेंद्र प्रसाद, पूर्वी वन प्रमंडल के डीएफओ सुनील सोरेन ने मेले की विधिवत शुरुआत की. कुल सचिव डॉ बंशीधर रुखैयार ने कहा कि श्री महतो ने इस क्षेत्र में आंदोलन कर परिवर्तन लाया है. आरसीसीएफ संजीव कुमार ने कहा कि यहां से प्रेरणा लेकर हम वनों का संरक्षण करते रहें. यहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया.
सीएफ संजय कुमार सिंह ने कहा कि यहां देख कर अंदाज लगता है कि यहां के लोग पर्यावरण के प्रति कितने जागरूक हैं. पर्यावरणविद और वन्य प्राणी सुरक्षा समिति के संस्थापक महादेव महतो ने कहा कि आप सभी के सहयोग से इतने बड़े काम को मूर्त रूप दे सका हूं. कार्यक्रम में आरसीसीएफ रांची महेंद्र प्रसाद, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, झाविमो के मांडू प्रभारी चंद्रनाथ भाई पटेल, जदयू के प्रदेश महासचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता, मो खालिद, रज़ी अहमद ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




