जोगी टाइगर गिरोह का कमांडर गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Nov 2016 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

अपराध. मुखिया से मांगी थी हथियार व "20 हजार लेवी पालकोट (गुमला) : पालकोट थाना पुलिस ने अपराधी संगठन जोगी टाइगर गिरोह के कमांडर बघिमा टुकुटोली निवासी महावीर साहू को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे पालकोट बाजार टांड़ से घेराबंदी कर पकड़ा है. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया. उस पर बघिमा […]
विज्ञापन
अपराध. मुखिया से मांगी थी हथियार व "20 हजार लेवी
पालकोट (गुमला) : पालकोट थाना पुलिस ने अपराधी संगठन जोगी टाइगर गिरोह के कमांडर बघिमा टुकुटोली निवासी महावीर साहू को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे पालकोट बाजार टांड़ से घेराबंदी कर पकड़ा है.
पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया. उस पर बघिमा पंचायत के मुखिया संतोष टेटे सेलेवी के रूप में हथियार व 20 हजार रुपये मांगने का आरोप है. इस संबंध में मुखिया ने प्राथमिकी दर्ज करायी था. इसके बाद पुलिस ने महावीर का मोबाइल ट्रेस कर उसे पकड़ा. इस आशय की जानकारी एसडीपीओ बच्चनदेव कुजूर ने प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि गत 15 दिनों से महावीर साहू मुखिया संतोष को परेशान कर रहा था.
जोगी टाइगर गिरोह का कमांडर बताते हुए उसने 20 हजार रुपये नकद व एक हथियार लेवी के रूप में मांगा था.मुखिया ने प्राथमिकी दर्ज करायी, फिर जांच शुरू हुई. तकनीकी शाखा के सहयोग से पता चला कि जिस मोबाइल से फोन कर लेवी की मांग की जा रही है, उसका लोकेशन पालकोट बाजार टांड़ के पास है. इसके बाद थाना प्रभारी नित्यानंद महतो के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया. थाना प्रभारी ने रणनीति के तहत बाजार टांड़ की घेराबंदी की और महावीर को धर दबोचा. एसडीपीओ ने बताया कि महावीर ने पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










