लाह की खेती के लिए 137 ग्रुप बने : रेंजर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jun 2016 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

चैनपुर. चैनपुर प्रखंड के वन चेतना केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. इसमें चैनपुर, जारी व डुमरी प्रखंड के लोग थे. रेंजर विजय कुमर ने कहा कि सरकार द्वारा जंगल बचाने के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. कुरूमगढ़ वन क्षेत्र में लाह की खेती के लिए 137 ग्रुप का गठन किया गया […]
विज्ञापन
चैनपुर. चैनपुर प्रखंड के वन चेतना केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. इसमें चैनपुर, जारी व डुमरी प्रखंड के लोग थे. रेंजर विजय कुमर ने कहा कि सरकार द्वारा जंगल बचाने के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. कुरूमगढ़ वन क्षेत्र में लाह की खेती के लिए 137 ग्रुप का गठन किया गया है. इसमें 10 लोग एक- एक ग्रुप में शामिल हैं.
सभी वन सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं. श्री कुमार ने सभी लोगों से जंगल बचाने की अपील की. मौके पर वन विभाग के डाक बंगला परिसर में 10 पौधे लगाये गये. कार्यक्रम में संतोष कुमार, नेलशन आइंद, मुखिया मनोहर बड़ाइक, कमल खलखो, गंगा राम बड़ाइक, कमलेश्वर प्रसाद, मोगा उरांव, आलम कच्छप, बलदेव कुमार, विमल उरांव सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










