लीड के साथ :::: प्रताड़ना के बाद भाग कर घर पहुंची शीला
गुमला. गुमला प्रखंड के पतगच्छा गांव के शीला कुमारी दिल्ली से भाग कर अपने घर पहुंच गयी है. वह जहां काम करती थी, उसे प्रताडि़त किया जाता था. इसलिए वह भाग गयी. उसकी सहेली सीतामुनी कुमारी का अभी तक पता नहीं चला है. सोमवार को शीला सीडब्ल्यूसी के समक्ष पहुंच कर अपना बयान दी है. […]
गुमला. गुमला प्रखंड के पतगच्छा गांव के शीला कुमारी दिल्ली से भाग कर अपने घर पहुंच गयी है. वह जहां काम करती थी, उसे प्रताडि़त किया जाता था. इसलिए वह भाग गयी. उसकी सहेली सीतामुनी कुमारी का अभी तक पता नहीं चला है. सोमवार को शीला सीडब्ल्यूसी के समक्ष पहुंच कर अपना बयान दी है. जिसमें उसने कहा है कि गढ़सारू गांव के कुलदीप लोहरा उसे व उसकी सहेली सीतामुनी को दिल्ली में ले जाकर अलग-अलग स्थानों पर वर्ष 2014 के दिसंबर माह में बेच दिया था. जब उसे प्रताडि़त किया जाने लगा तो शीला घर के छत से रस्सी बांध कर घर से भाग गयी. वह रेलवे स्टेशन पहुंची. लेकिन गलती से बंगाल पहुंच गयी. जहां कुछ लोगों के सहयोग से वह ट्रेन में बैठ कर रांची के बाद गुमला आयी. इधर शीला के वापस आने व सीतामुनी के नहीं पहुंचे से सीतामुनी के परिजन परेशान हैं. परिजनों ने सीतामुनी को गायब करने का आरोप लगाया है. इसमें शीला को आरोपी बनाया गया है. शीला ने कहा कि सीतामुनी को किसी दूसरे स्थान पर दलालों ने बेचा है. इस संबंध में सीडब्ल्यूसी सदस्य संजय भगत ने कहा कि आवेदन लेकर मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










