खलिहान में रखा दो किसानों का धान जल कर राख

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला : दो किसानों ने साहूकार से कर्ज लेकर खेती की. फसल भी ठीक हुई. धान को मिसने के लिए खलिहान में रखा गया था. लेकिन असामाजिक तत्वों ने तीन ट्रैक्टर धान के गांज में आग लगा दी. इससे करीब एक लाख रुपये का धान जल कर राख हो गया. अब जिन दो किसानों का […]

विज्ञापन
गुमला : दो किसानों ने साहूकार से कर्ज लेकर खेती की. फसल भी ठीक हुई. धान को मिसने के लिए खलिहान में रखा गया था. लेकिन असामाजिक तत्वों ने तीन ट्रैक्टर धान के गांज में आग लगा दी. इससे करीब एक लाख रुपये का धान जल कर राख हो गया. अब जिन दो किसानों का धान जला है. उनके घर में खाने के लिए अनाज भी नहीं बचा है.
ऊपर से साहूकार से लिए कर्जा का पैसा वापस करना है. यह मामला गुमला प्रखंड से 10 किमी दूर भरदा गांव का है. गांव के किसान तेतरी देवी (पति स्व बिरसा मुंडा) व बिगु मुंडा (पिता स्व कंचन मुंडा) के धान के खलिहान में शनिवार देर रात असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. किसानों के अनुसार करीब एक लाख रुपये का धान था. कुछ दिन पहले खेत से धान को काट कर खलिहान में रखा गया था. सिर्फ धान की मिसाई करनी बाकी थी. किसानों के अनुसार आग किसने लगाया. इसका पता नहीं चला है
. लेकिन आग लगाने में गांव के ही कुछ लोगों के शामिल होने की आशंका व्यक्त की जा रही है. तेतरी ने 20 हजार व बिगु ने 25 हजार रुपये कर्ज लेकर धान की खेती की थी. जिससे इस बार अच्छी फसल होने पर साहूकार को पैसा देने के बाद जो पैसा कमाई से बचेगा उससे घर की दाल-रोटी चलेगी. किसानों ने कहा कि अब उनके घर में कुछ नहीं बचा है.
पूरा आमदनी धान था, जो जल गया. मजबूरी में अब काम के लिए पलायन करना पड़ेगा या तो फिर भूखों मरना पड़ेगा. किसानों ने प्रशासन से सहयोग की गुहार लगायी है. युवा समाजसेवी शीशम साहू ने कहा कि दोनों किसान गरीब थे. धान जलने के बाद इनके घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है. प्रशासन इनकी मदद करे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola