गुमला : अस्पताल के क्वार्टर में एंबुलेंस चालक ने सहिया से किया दुष्कर्म

गुमला जिले के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र, भरनो में पदस्थापित एंबुलेंस चालक धर्मेंद्र मुंडा (35 वर्ष) ने भरनो अस्पताल के क्वार्टर में इसी अस्पताल की सहिया के साथ दुष्कर्म किया है. घटना रविवार की रात की है. सहिया मसिया महुआटोली गांव की एक गर्भवती महिला को प्रसव कराने अस्पताल लायी थी. रात को गर्भवती महिला के […]
गुमला जिले के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र, भरनो में पदस्थापित एंबुलेंस चालक धर्मेंद्र मुंडा (35 वर्ष) ने भरनो अस्पताल के क्वार्टर में इसी अस्पताल की सहिया के साथ दुष्कर्म किया है. घटना रविवार की रात की है. सहिया मसिया महुआटोली गांव की एक गर्भवती महिला को प्रसव कराने अस्पताल लायी थी. रात को गर्भवती महिला के लिए सहिया चालक के क्वार्टर में दूध गरम करने गयी थी. जहां आरोपी धर्मेद्र ने सहिया से जबरन दुष्कर्म किया. सोमवार की सुबह को पीड़िता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. चूंकि पीड़िता का पति दूसरे राज्य में ईट भट्ठा में काम करने गया है. इस कारण आरोपी का पहले से सहिया पर बुरी नजर था.
चालक ने कहा : आपसी सहमति से संबंध बनाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




