छापेमारी करने गये सुंदरपहाड़ी के थाना प्रभारी को बनाया बंधक

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में आये दिन हो रहे लूटपाट की घटना ने पुलिस के नाक में दम कर रखा है. सोमवार की रात पुलिस छापेमारी करने सुंदरपहाड़ी के गायछांद के जगतपुर टोला गयी थी. गांव पहुंचते ही ग्रामीणों के साथ पुलिस की झड़प हो गयी. गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने एकजुट होकर सुंदरपहाड़ी […]
गोड्डा : सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में आये दिन हो रहे लूटपाट की घटना ने पुलिस के नाक में दम कर रखा है. सोमवार की रात पुलिस छापेमारी करने सुंदरपहाड़ी के गायछांद के जगतपुर टोला गयी थी. गांव पहुंचते ही ग्रामीणों के साथ पुलिस की झड़प हो गयी. गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने एकजुट होकर सुंदरपहाड़ी थाना प्रभारी जनार्दन सिंह समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़ाये आरोपित की निशानदेही पर अपराधियों गिरफ्तारी करने पुलिस टोला गयी थी. इस दौरान एक ग्रामीण को गिरफ्तार भी कर लिया गया था. हालांकि उसके नाम का खुलासा पुलिस नहीं कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




