हर हाल में पूरा करें मनरेगा का लक्ष्य: बीडीओ

ठाकुरगंगटी : प्रखंड सभागार में बीडीओ शफीक आलम की अध्यक्षता में बैठक मंगलवार को हुई. इसमें मनरेगा के तहत सभी पंचायत सचिवों, रोजगार सेवकों, कनीय अभियंता को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. साथ ही मनरेगा मजदूरों को काम से जोड़ने, निर्मल ग्राम योजना के तहत शौचालय निर्माण कार्य पूरा करने, नये तरीके […]
ठाकुरगंगटी : प्रखंड सभागार में बीडीओ शफीक आलम की अध्यक्षता में बैठक मंगलवार को हुई. इसमें मनरेगा के तहत सभी पंचायत सचिवों, रोजगार सेवकों, कनीय अभियंता को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया.
साथ ही मनरेगा मजदूरों को काम से जोड़ने, निर्मल ग्राम योजना के तहत शौचालय निर्माण कार्य पूरा करने, नये तरीके से मजदूरी भुगतान की बातों पर बल दिया गया. श्री आलम ने बताया कि वित्तीय वर्ष समापन पर है. सरकार की ओर से दिये लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना है. मौके पर सहायक अभियंता मो जब्बार, बीपीओ दामनीक मरांडी, मो राजीव, सहबाग आलम, नुरूल इसलाम आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










