खुशबू के लिये नि:शक्तता बना अभिशाप!

Published at :04 Nov 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
खुशबू के लिये नि:शक्तता बना अभिशाप!

गोड्डा : एक ओर सरकार दिव्यांग को हर सुविधा देने का दावा कर रही है. वहीं जिले के गोड्डा प्रखंड की 28 वर्षीय खुशबू कुमारी पेंशन के लिए 12 वर्षों से कार्यालय का चक्कर काट रही है. ऐसे में सरकारी दावों की हकीकत पर सवाल उठने लगा है. खुशबू गोड्डा प्रखंड के मछिया सिमरडा पंचायत […]

विज्ञापन

गोड्डा : एक ओर सरकार दिव्यांग को हर सुविधा देने का दावा कर रही है. वहीं जिले के गोड्डा प्रखंड की 28 वर्षीय खुशबू कुमारी पेंशन के लिए 12 वर्षों से कार्यालय का चक्कर काट रही है. ऐसे में सरकारी दावों की हकीकत पर सवाल उठने लगा है. खुशबू गोड्डा प्रखंड के मछिया सिमरडा पंचायत गांव की रहने वाली है. वह पैर से दिव्यांग है और बैशाखी के सहारे आवाजाही करती है.

उसकी शादी सुजीत मंडल के साथ तकरीबन 12 वर्ष पहले हुई थी. तब से आज तक खुशबु विकलांग पेंशन के लिये विभाग का चक्कर काटते काटते थक चुकी है. महीने में दो से तीन बार विभाग का चक्कर काट रही है. पर विभाग के अधिकारी व कर्मी आश्वासन देते हैं. गुरुवार को डीसी से मिलने के लिये समाहरणालय आयी थी पर डीसी गैरमौजूदगी के कारण निराश लौटना पड़ा. इस बाबत जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग प्रभारि नियाज अहमद ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है. विभिनन चरणों में पेंशन का भुगतान किया जाता है. अगर आवेदिका आवेदन देती है तो उस पर कार्रवाई करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola