अपहृत सुभाष की हुई हत्या

Published at :31 Dec 2013 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
अपहृत सुभाष की हुई हत्या

दो महिलाओं से पूछताछ में सामने आयी बात बोआरीजोर : बोआरीजोर थाना के श्रीपुर बाजार निवासी 35 वर्षीय सुभाष उर्फ मुन्ना के अपहरण मामले में आठ दिन बाद पुलिस ने दो महिलाओं को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया. दोनों महिला ताला कुड़ी टुडू व शांति टुडू साहिबगंज जिला के बोरियो थाना के खैरा गांव […]

विज्ञापन

दो महिलाओं से पूछताछ में सामने आयी बात

बोआरीजोर : बोआरीजोर थाना के श्रीपुर बाजार निवासी 35 वर्षीय सुभाष उर्फ मुन्ना के अपहरण मामले में आठ दिन बाद पुलिस ने दो महिलाओं को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया. दोनों महिला ताला कुड़ी टुडू व शांति टुडू साहिबगंज जिला के बोरियो थाना के खैरा गांव की रहने वाली है.

क्या है मामला

24 दिसंबर को श्रीपुर निवासी मुंशी मुन्ना साह बोरियो से अपने दोस्त के साथ घर आ रहा था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा. इसके बाद थाने में उसकी मां ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस इस मामले की अनुसंधान प्रेम प्रसंग को जोड़कर कर रही है. इसके बाद कई सनसनी खेज जानकारी पुलिस को हाथ लगी.

शांति के पति ने की हत्या

शांति टुडू ने बताया कि उसके पति ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिल कर मुन्ना की हत्या कर दी और शव को छुपा दिया. इस आधार पर पुलिस ने दिन भर जंगल व पहाड़ों का खाक छाना, लेकिन शव नहीं मिला. इसके बाद से आरक्षी निरीक्षण श्याम नारायण सिंह व थाना प्रभारी उमाकांत कुमार खैरा, बच्चा, डोमना गांव के आसपास के पहाड़ व जंगलों में शव को ढूढ़ने में लगे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola