केंद्र को सौंपी जायेगी रिपोर्ट

Updated at :16 Jul 2013 1:38 PM
विज्ञापन
केंद्र को सौंपी जायेगी रिपोर्ट

मनरेगा की जांच करने केंद्रीय टीम पहुंची बोहापथरगामा : जिले के पथरगामा प्रखंड के बोहा पंचायत में रविवार को दिल्ली से मनरेगा जांच टीम पहुंची. टीम में शामिल मनरेगा के अधिकारी एनएलएम एसके त्रिपाठी, आरके राय ने कई योजनाओं की जांच की. कहां-कहां की जांच टीम ने बोहा पंचायत के बोहा, खरियानी में मनरेगा से […]

विज्ञापन

मनरेगा की जांच करने केंद्रीय टीम पहुंची बोहा
पथरगामा : जिले के पथरगामा प्रखंड के बोहा पंचायत में रविवार को दिल्ली से मनरेगा जांच टीम पहुंची. टीम में शामिल मनरेगा के अधिकारी एनएलएम एसके त्रिपाठी, आरके राय ने कई योजनाओं की जांच की.

कहां-कहां की जांच

टीम ने बोहा पंचायत के बोहा, खरियानी में मनरेगा से संचालित योजनाओं की जांच की. वहीं माल निस्तारां पंचायत में भी मनरेगा अंतर्गत योजनाओं की जांच की. जांच के संबंध में पूछे जाने पर टीम के पदाधिकारी श्री त्रिपाठी व श्री राय ने कहा कि मनरेगा से संबंधित योजनाओं की जांच की जा रही है. जांच की गोपनीय सूचना सार्वजनिक नहीं की जा सकती है. केंद्र को रिपोर्ट दी जायेगी.

टीम को किया गया गुमराह

सामाजिक कार्यकर्ता भलसुंधिया निवासी विमल विनोद ने कहा कि दिल्ली से आयी केंद्रीय मनरेगा जांच टीम को गुमराह करने का काम किया गया है. जांच टीम को वैसी योजनाएं दिखायी गयी है, जो पहले से ही पूर्ण हो चुकी थी. एक भी अपूर्ण योजनाओं को नहीं दिखाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola