24 घंटे बाद भी नहीं मिला हत्यारे का सुराग

महगामा : हनवारा थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में दुकानदार मो दाऊद की हत्या के 24 घंटे बाद भी पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा पायी है. वहीं हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस अंधेरे में तीर मार रही है. लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. रविवार को एसडीपीओ राजाराम प्रसाद ने हत्या के कारणों की […]
महगामा : हनवारा थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में दुकानदार मो दाऊद की हत्या के 24 घंटे बाद भी पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा पायी है. वहीं हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस अंधेरे में तीर मार रही है. लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी.
रविवार को एसडीपीओ राजाराम प्रसाद ने हत्या के कारणों की जांच के लिए मृतक के घर पहुंचे और उसके परिजनों से पूछताछ की. उन्होंने घटना स्थल का भी जायजा लिया. एसडीपीओ ने थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिया.
मृतक के परिजनों को श्री प्रसाद ने सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने का आश्वासन दिया. मौके पर इंस्पेक्टर वाल्मिकी प्रसाद, थाना प्रभारी अनंत आर्या आदि मुख्य रूप से मौजूद थे. शुक्रवार की देर रात अज्ञात हत्यारों सोये दाउद की गोली मार कर कर दी थी हत्या.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










