हाइटेंशन तार की चपेट में आने से खलासी की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Dec 2013 3:24 AM (IST)
विज्ञापन

महगामा : हनवारा नदी के समीप हाइटेंशन तार की चपेट में आने से ट्रक के खलासी राजगीर कुंवर की मौत हो गयी. ट्रक मोहनपुर से हनवार की ओर जा रहा था. नदी के ठीक पहले गुजरे हाइटेंशन तार की चपेट में खलासी आ गया. वह बुरी तरह से झुलस गया था. इलाज के लिये महगामा […]
विज्ञापन
महगामा : हनवारा नदी के समीप हाइटेंशन तार की चपेट में आने से ट्रक के खलासी राजगीर कुंवर की मौत हो गयी. ट्रक मोहनपुर से हनवार की ओर जा रहा था. नदी के ठीक पहले गुजरे हाइटेंशन तार की चपेट में खलासी आ गया.
वह बुरी तरह से झुलस गया था. इलाज के लिये महगामा रेफरल अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मृतक गांधीग्राम का रहनेवाला है. घटना की सूचना मिलते ही महगामा थाना प्रभारी मनोज कुमार राय घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










