बाबा रामदेव से योग शिक्षा लेने जायेंगे रांची

जामताड़ा : स्थानीय सरखेलडीह जिला कार्यालय में भारत स्वाभिमान योग समिति की आवश्यक बैठक बुधवार को हुई. मौके पर भारत स्वाभिमान के प्रभारी संजय सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे. संचालन जिला प्रभारी रमेश टुडू ने की. स्वामी रामदेव जी महाराज के झारखंड में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लेकर बैठक में चर्चा […]
जामताड़ा : स्थानीय सरखेलडीह जिला कार्यालय में भारत स्वाभिमान योग समिति की आवश्यक बैठक बुधवार को हुई. मौके पर भारत स्वाभिमान के प्रभारी संजय सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे. संचालन जिला प्रभारी रमेश टुडू ने की.
स्वामी रामदेव जी महाराज के झारखंड में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लेकर बैठक में चर्चा की गयी. बताया गया कि स्वामी जी आगामी 15 जनवरी में रांची में आगमन होगा. कार्यक्रम में 12 जिलों के योग शिक्षक सम्मान समारोह सह प्रांतीय बैठक करेंगे.
16 जनवरी को धनबाद में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के बचे हुए जिले के योग शिक्षक सम्मान समारोह सह सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह की बैठक में भाग लेंगे. बताया कि आगामी लोक सभा 2014 मिशन कार्य को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प व कार्य योजना बनायी जायेगी.
बैठक में जिला प्रभारी पदमावती हेंब्रम, मंगोली सोरेन, लक्ष्मी हेंब्रम, रवि हेंब्रम, तीर्थनाथ मंडल, रंजन माजी, विजय साव, ओमप्रकाश सोरेन, हेंमत कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










