रियल एग्रो का खंगाला दस्तावेज

Updated at :29 Nov 2013 3:42 AM
विज्ञापन
रियल एग्रो का खंगाला दस्तावेज

कोर्ट के आदेश के बाद नन-बैंकिंग कंपनी पर हुई कार्रवाई गोड्डा : जिला पुलिस ने चिटफंड कंपनी पर कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र के गुलजारबाग मुहल्ला में सील किये गये रियल एग्रो कंपनी के कार्यालय को गुरुवार को खोला गया. पुलिस ने नन बैंकिंग कंपनी का बैंक पासबुक, पंजी तथा रजिस्टर आदि की जांच […]

विज्ञापन

कोर्ट के आदेश के बाद नन-बैंकिंग कंपनी पर हुई कार्रवाई

गोड्डा : जिला पुलिस ने चिटफंड कंपनी पर कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र के गुलजारबाग मुहल्ला में सील किये गये रियल एग्रो कंपनी के कार्यालय को गुरुवार को खोला गया. पुलिस ने नन बैंकिंग कंपनी का बैंक पासबुक, पंजी तथा रजिस्टर आदि की जांच की.

उच्च न्यायालय द्वारा मामले में सख्ती बरतने के आदेश के बाद आठ माह बाद कार्रवाई हुई. मामले में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह बीडीओ वैभव विनय सिंह के नेतृत्व में नगर थाना प्रभारी अजय तिवारी, सअनि अरविंद सिंह एवं पुअनि आर एन सिंह ने कार्रवाई की.

आठ माह पहले पुलिस ने कार्यालय किया था सील

आठ माह पूर्व जिले के कुल 32 ननबैंकिंग कंपनी के खिलाफ छापेमारी कर पुलिस ने कार्यालय सील किया था. न्यायालय के हस्तक्षेप व आदेश के बाद ही जिले में तत्कालिन एसडीओ पवन कुमार व एसडीपीओ राजाराम प्रसाद सहित आधे दर्जन पदाधिकारी नन बैंकिंग कार्यालयों में छापेमारी कर सील किया था. टीम में कार्यपालक दंडाधिकारी कामदेव रजक, सीओ विनोद प्रजापति व डीटीओ जयदीप तिग्गा सहित नगर थाना की पुलिस ने कार्रवाई की थी.

इन कंपनियों पर अब तक नहीं हुई कार्रवाई

जिले के महगामा व अन्य क्षेत्रों में अब भी ऐसी कई बड़ी नन बैंकिंग कंपनियां हैं, जिन पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई. इसमें सनसाइन ग्लोबल एग्रो लि, साईं प्रसाद, प्रयाग, रोजवैली, वेसिल, अपना परिवार शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola