फाइनल में नीमाकला ने पीपर जोरिया को हराया

Updated at :22 Oct 2013 12:57 AM
विज्ञापन
फाइनल में नीमाकला ने पीपर जोरिया को हराया

ठाकुरगंगटी : प्रंखड के पीपरजोरिया मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में नीमाकला ने पीपरजोरिया की टीम को चार विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पीपरजोरिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 60 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नीमाकला की टीम ने छह विकेट के नुकसान […]

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी : प्रंखड के पीपरजोरिया मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में नीमाकला ने पीपरजोरिया की टीम को चार विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पीपरजोरिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 60 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नीमाकला की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाकर मैच जीत लिया.

फाइनल मैच देखने के लिए मैदान के चारों ओर हजारों की संख्या में दर्शक इकट्ठा हो गये थे. विजेता टीम को मुख्य अतिथि रामलखन यादव जिप उपाध्यक्ष अशोक साह ने ट्रॉफी नगद 11,001 रुपये देकर पुरस्कृत किया. उपविजेता टीम को 8001 रुपये का इनाम दिया गया.

मौके पर उप प्रमुख मती उरमान सहित जिप सदस्य प्रतिनिधि कलीमुल्लाह अंसारी आदि उपस्थित थे. अंपायर की भूमिका मो हिबदुर्रहमान मो इस्माइल ने निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola