मुआवजा के बाद हटाया जाम

Updated at :17 Jul 2013 4:07 AM
विज्ञापन
मुआवजा के बाद हटाया जाम

मेहरमा : प्रखंड के बलबड्डा मोड के समीप डीजल से भरे पिकअप वैन के पलटने से घायल छह वर्षीय विभाष कुमार की भागलपुर में इलाज के दौरान मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने 50 मुआवजा मिलने के बाद सड़क जाम हटाया. देर रात साढ़े 10 बजे जाम को हटाया गया. दुर्घटना को लेकर परिजन इतने […]

विज्ञापन

मेहरमा : प्रखंड के बलबड्डा मोड के समीप डीजल से भरे पिकअप वैन के पलटने से घायल छह वर्षीय विभाष कुमार की भागलपुर में इलाज के दौरान मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने 50 मुआवजा मिलने के बाद सड़क जाम हटाया.

देर रात साढ़े 10 बजे जाम को हटाया गया. दुर्घटना को लेकर परिजन इतने आक्रोशित थे कि कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे. शव को भागलपुर से आने के बाद शव को लेकर सड़क पर मुआवजे की मांग को लेकर अड़ गये थे.

प्रशासन ने चंदा कर जुटाई राशि

छह वर्षीय बालक होने के कारण अंचल द्वारा प्राप्त मुआवजे की राशि में आयी अड़चन को लेकर प्रशासन द्वारा आपसी सहयोग कर पीड़ित परिजनों को सहायता राशि दी गयी. इस दौरान मेहरमा बीडीओ प्रदीप भगत, ललमटिया थाना प्रभारी संजय कुमार मालवीय, मेहरमा थाना प्रभारी भरत राम, तुलाराम भुष्का पंचायत के मुखिया सुनील कुमार मिश्र द्वारा परिजनों को मुआवजे के तौर पर 50 हजार की राशि चंदा कर दी गयी. इसके बाद सड़क जाम हटाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola