बारिश ने खोली पोल, सड़क डोभा में तब्दील
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2018 5:01 AM
बोआरीजोर : प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को हुई झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है. लोहंडिया बाजार में बारिश के पानी से सड़क डोभा के रूप में तब्दील हो गया है. ग्रामीण प्रदीप कुमार, मनोज कुमार मुन्ना, सुमित आदि ने कहा कि इस मार्ग में कई जगह दो से से तीन फीट गड्ढा […]
बोआरीजोर : प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को हुई झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है. लोहंडिया बाजार में बारिश के पानी से सड़क डोभा के रूप में तब्दील हो गया है. ग्रामीण प्रदीप कुमार, मनोज कुमार मुन्ना, सुमित आदि ने कहा कि इस मार्ग में कई जगह दो से से तीन फीट गड्ढा है. बड़े-बड़े वाहनों का आवागमन होता है.
यह सड़क राजमहल परियोजना क्षेत्र में आता है. कई बार सड़क निर्माण के लिए आंदोलन भी किया गया. परियोजना प्रबंधन के द्वारा जल्द सड़क बनाने का सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है. छोटी-मोटी दुर्घटना अक्सर होते रहता है. ग्रामीणों को आने-जाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हल्की बारिश में ही पूरा सड़क डोभा के रूप में तब्दील हो जाता है. ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है. ताकि प्रखंड मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय जाने में लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










