आज हटेंगी सड़क किनारे लगी दुकानें, जाम से मिलेगा छुटकारा

गोड्डा : गोड्डा में प्रशासन द्वारा सड़क किनारे से दुकानों को हटाये जाने का अल्टीमेटम अब समाप्त हो गया है. मंगलवार को शहर के व्यस्ततम मार्गों से अतिक्रमण हटाया जायेगा. नगर पंचायत ने सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को नोटिस भी थमा दिया है. हालांकि सोमवार को स्थिति यथावत थी. मंगलवार को पहले फेज में […]
गोड्डा : गोड्डा में प्रशासन द्वारा सड़क किनारे से दुकानों को हटाये जाने का अल्टीमेटम अब समाप्त हो गया है. मंगलवार को शहर के व्यस्ततम मार्गों से अतिक्रमण हटाया जायेगा. नगर पंचायत ने सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को नोटिस भी थमा दिया है. हालांकि सोमवार को स्थिति यथावत थी. मंगलवार को पहले फेज में असनबनी से रौतारा चौक तक सड़क किनारे से दुकानों को हटाया जायेगा. इस अभियान में नगर पंचायत, अंचल व पुलिस पदाधिकारी समेत भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती रहेगी.
नगर पंचायत ने अपने वादे के अनुसार मेला मैदान में दुकान लगाने की छूट दी है. कुछ दुकानदारों ने बांस बल्ली लगाना भी शुरू कर दिया है. लेकिन सैकड़ों की संख्या में दुकानें सोमवार को भी सड़क किनारे लगी थी. जबकि दो दिन पहले ही एसपी, डीसी ने बैठक कर शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए सड़क किनारे से दुकानों को हटाने का निर्देश दे दिया था. बजायप्ते रविवार व सोमवार को नगर पंचायत प्रशासन द्वारा माइकिंग भी की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




