प्राचार्य ने बच्चे को पीटा, दो दिनों से बच्चा गायब, किया हंगामा

गोड्डा/पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट प्रखंड के डांडे गांव के इंटरस्तीय उच्च विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रजनीकांत यादव ने गुरुवार को एक बच्चे की पिटाई कर दी थी. इसके बाद से ही उक्त बच्चा घर नहीं लौटा है. वह कहां है किस हाल में है इसको लेकर घर वाले काफी चिंतित हैं. इसके विरोध में शुक्रवार को […]
गोड्डा/पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट प्रखंड के डांडे गांव के इंटरस्तीय उच्च विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रजनीकांत यादव ने गुरुवार को एक बच्चे की पिटाई कर दी थी. इसके बाद से ही उक्त बच्चा घर नहीं लौटा है. वह कहां है किस हाल में है इसको लेकर घर वाले काफी चिंतित हैं.
इसके विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंच कर 10वीं के छात्र रोशन कुमार राउत की पिटाई को लेकर प्राचार्य के खिलाफ जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों ने स्कूल में ताला भी जड़ने का प्रयास किया. उनका कहना था कि प्राचार्य श्री यादव बच्चों के साथ लगातार मारपीट करते हैं और ट्यूशन पढ़ने का दबाव बनाते हैं. ग्रामीणों ने प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




