जमीन विवाद में वृद्धा को पीट कर किया अधमरा

Updated at : 31 Oct 2017 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में वृद्धा को पीट कर किया अधमरा

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के पुनसिया के समीप जमीन विवाद में 65 वर्षीय वृद्ध महिला को पीट कर अधमरा कर दिया गया है. पिटाई से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घायल महिला का नाम मसोमात शांति है. पिटायी से मसोमात शांति का सिर फट गया है. इलाज के लिये गोड्डा सदर अस्पताल […]

विज्ञापन

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के पुनसिया के समीप जमीन विवाद में 65 वर्षीय वृद्ध महिला को पीट कर अधमरा कर दिया गया है. पिटाई से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घायल महिला का नाम मसोमात शांति है. पिटायी से मसोमात शांति का सिर फट गया है. इलाज के लिये गोड्डा सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. महिला दलित परिवार से है.

मामले को लेकर बताया जाता है कि पुनसिया मौजा में मसोमात शांति की जमीन है. शांति ने बताया कि उनके जमीन पर जबरन गांव के ही योगेंद्र महतो, घनेश्वरी देवी आदि कब्जा करना चाहते हैं. बताया कि ये मुरलीडीह गांव के हैं. इनके हिस्से की जमीन के अलावे वे पिटायी मसोमात की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं. इसका विरोध करने ही शांति पहुंची थी तभी सबों ने मिलकर पिटाई कर दी. पिटायी के बाद वह घायल हो गयी. नगर थाना की पुलिस द्वारा मामले में घायल महिला का फर्दबयान लिया गया है. महिला ने बताया कि पहले भी हमलावर इस प्रकार का प्रयास कर चुके हैं. बावजूद इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola