बेसहारा हो गया मछुआरा उमेश का परिवार

गोड्डा : सदर प्रखंड के मारखन पंचायत क्षेत्र के मोहनपुर आदिवासी टोला के एक मछुवारे उमेश मुर्मू की मौत के बाद उसका परिवार बेसहारा हो गया है. दो जून की रोटी के भी लाले पड़ गये हैं. 27 सितंबर को पंचायत के एक तालाब में मछली मारने के दौरान मछुवारा उमेश मुर्मू (37) की तालाब […]
गोड्डा : सदर प्रखंड के मारखन पंचायत क्षेत्र के मोहनपुर आदिवासी टोला के एक मछुवारे उमेश मुर्मू की मौत के बाद उसका परिवार बेसहारा हो गया है. दो जून की रोटी के भी लाले पड़ गये हैं. 27 सितंबर को पंचायत के एक तालाब में मछली मारने के दौरान मछुवारा उमेश मुर्मू (37) की तालाब में डूब कर मौत हो गयी थी. मामले को लेकर मुफस्सिल थाना में थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह ने यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने की औपचारिकता पुलिस रिकॉर्ड हेतु दर्ज कर लिया है.
उमेश मुर्मू गंभीर बीमारी से ग्रसित था. इसके बाद भी कई वर्षों से मछली बेच कर परिवार को दो जून की रोटी खिला रहा था. पालनहार के चले जाने के बाद बीबी मरांगमय हांसदा, बड़ा बेटा अभिलाल मुर्मू , मंझली बेटी डेयमय, तालाबाबू के भरण-पोषण तथा चार माह का छोटे-बेटे के परवरिश की चिंता सताने लगी है. मौत के बाद अंचल प्रशासन से अब तक कोई सहायता राशि नहीं मिल पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




