तिरंगे की शान को गिरिडीह ने दी सलामी
शनिवार को 69वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले का मुख्य समारोह झंडा मैदान में हुआ. डीसी उमाशंकर सिंह व एसपी कुलदीप द्विवेदी ने संयुक्त रूप से राष्ट्र गान के बीच राष्ट्र ध्वज को सलामी दी. डीसी उमाशंकर सिंह ने गिरिडीह जिले में चल रही विकास योजनाओं की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि गिरिडीह के […]
शनिवार को 69वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले का मुख्य समारोह झंडा मैदान में हुआ. डीसी उमाशंकर सिंह व एसपी कुलदीप द्विवेदी ने संयुक्त रूप से राष्ट्र गान के बीच राष्ट्र ध्वज को सलामी दी.
डीसी उमाशंकर सिंह ने गिरिडीह जिले में चल रही विकास योजनाओं की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि गिरिडीह के विकास को उंचाइयों तक पहुंचाया जायेगा.
केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न कार्यक्रम यहां के गरीबों व विकास से वंचित आबादी को समृद्ध व सशक्त बनाने में कारगर साबित हो रहे हैं. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत 18 लाख 19 हजार 73 व्यक्ति लाभान्वित होंगे. मनरेगा के संबंध में कहा कि वर्ष 2015-16 में 128.50 करोड़ रुपये के लेबर बजट के एवज में अब तक 29.05 करोड़ का व्यय कर 10.45 लाख मानव दिवस सृजित किया गया है और मनरेगा में 2777 योजनाएं पूर्ण कर ली गयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










