लापता महिला का दो दिन बाद भी सुराग नहीं

बेंगाबाद. रिश्तेदार के घर से निकली महिला का दो दिन बाद भी सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं. काफी खोजबीन के बाद भी जब महिला का पता नहीं चला तो बेंगाबाद पुलिस को जानकारी देकर मदद की गुहार लगायी गयी है. मामला महुआर पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव का है. लापता महिला के पुत्र महेंद्र […]
बेंगाबाद. रिश्तेदार के घर से निकली महिला का दो दिन बाद भी सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं. काफी खोजबीन के बाद भी जब महिला का पता नहीं चला तो बेंगाबाद पुलिस को जानकारी देकर मदद की गुहार लगायी गयी है.
मामला महुआर पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव का है. लापता महिला के पुत्र महेंद्र यादव ने बताया कि उसकी मां भगीया देवी (70) गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के योगीटांड़ गांव अपने एक रिश्तेदार के यहां गयी थी.
26 जून की सुबह 8 बजे वे बिना किसी को कुछ बताये बाहर निकली थी. देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो रिश्तेदारों ने उसे मामले की जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




