तंबाकू का सेवन नहीं करने का संकल्प

गढ़वा : विश्व ध्रूमपान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इसका उदघाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष रेखा चौबे, नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, आईएमए के अध्यक्ष डॉ एम यासीन अंसारी एवं अस्पताल उपाधीक्षक डॉ जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया़ इस […]
गढ़वा : विश्व ध्रूमपान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इसका उदघाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष रेखा चौबे, नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, आईएमए के अध्यक्ष डॉ एम यासीन अंसारी एवं अस्पताल उपाधीक्षक डॉ जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया़ इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तंबाकू का सेवन जीवन को नष्ट कर देता है़
हमें इसका सेवन नहीं करना चाहिये और अपने आसपास के लोगों को इससे होनेवाले गंभीर बीमारियों के बारे में बताना चाहिये, ताकि तंबाकू के सेवन से वे गंभीर बीमारी के चपेट में न पड़े़ वक्ताओं ने कहा कि अपने आसपास रह रहे लोगों को को भी तंबाकू के सेवन से होनेवाले दुष्प्रभाव के बारे में एक अभियान की तरह जागरूकता फैलाकर लोगों को बचा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




