11538 इंदिरा आवास लाभुकों को नोटिस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Apr 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा: गढ़वा जिले के 11538 इंदिरा आवास के लाभुकों को चेतावनी नोटिस जारी किया गया है. उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संबंधित गांव के चौकीदार के माध्यम से यह नोटिस लाभुकों तक भिजवाया है. पत्र में लाभुकों को चेतावनी दी गयी है कि उन्होंने इंदिरा आवास योजना के प्रथम किस्त एवं द्वितीय […]
विज्ञापन
गढ़वा: गढ़वा जिले के 11538 इंदिरा आवास के लाभुकों को चेतावनी नोटिस जारी किया गया है. उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संबंधित गांव के चौकीदार के माध्यम से यह नोटिस लाभुकों तक भिजवाया है.
पत्र में लाभुकों को चेतावनी दी गयी है कि उन्होंने इंदिरा आवास योजना के प्रथम किस्त एवं द्वितीय किस्त की राशि निकासी करने के बाद भी उस अनुरूप आवास निर्माण नहीं किया है, यदि वे जल्द ही आवास निर्माण नहीं करते हैं, तो उन पर प्राथमिकी दर्ज कर राशि वसूली की कार्रवाई की जायेगी. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 से इंदिरा आवास योजना का निर्माण कार्य लाभुकों को राशि उपलब्ध कराने के बावजूद लंबित पड़ी हुई है. लाभुकों ने इस मद की राशि को दूसरे कार्यों में खर्च कर दिये हैं. ऐसे में प्रशासन के समक्ष आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराना कठिन हो गया है.
इधर आवास योजना को पूरा कराने के लिए अनुमंडलवार प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं मुखिया के साथ बैठक बुलायी गयी है. बताया जाता है कि हठी लाभुकों पर प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है. इस संबंध में उप विकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद ने बताया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिये गये हैं. कई लोगों को नोटिस भेजा जा चुका है, जबकि कई को भेजने की कार्रवाई हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




