बारिश होते ही नाली का गंदा पानी सड़क पर

Updated at :16 Jul 2013 1:48 PM
विज्ञापन
बारिश होते ही नाली का गंदा पानी सड़क पर

नगरऊंटारी (गढ़वा) : अनुमंडल मुख्यालय में पानी निकासी के लिए सड़क के दोनों ओर बने नाली जाम रहने से हल्की बारिश के बाद ही पानी का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा. नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. प्रशासन द्वारा नालियों की सफाई […]

विज्ञापन

नगरऊंटारी (गढ़वा) : अनुमंडल मुख्यालय में पानी निकासी के लिए सड़क के दोनों ओर बने नाली जाम रहने से हल्की बारिश के बाद ही पानी का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा. नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

प्रशासन द्वारा नालियों की सफाई की कोई व्यवस्था नहीं किया गया है. थाना के सामने वाली गली में बस स्टैंड से वंशीधर मंदिर तक जाने वाले पथ के दोनों ओर बने नाली व बाजार प्रांगण में पानी निकासी के लिए बने नालियां कूड़े कचरे से भर गयी है. हल्की बारिश के बाद भी पानी का गंदा पानी सड़को पर बहने लगता है.

प्रत्येक वर्ष बाजार समिति द्वारा सब्जी बाजार प्रांगण में बने नालियों की सफाई कराया जाता था. लेकिन इस वर्ष अभी तक इस दिशा में कोई पहल नहीं किया गया है. कई राजनीतिक दलों ने भी अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर नालियों की सफाई कराने की मांग किया है. लेकिन अभी तक इस दिशा में प्रशासन द्वारा कोई पहल की गयी गयी है. मुखिया व वार्ड सदस्यों के द्वारा भी नालियों की सफाई की पहल नहीं की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola