किसानों को दी जायेगी अाधुनिक खेती की जानकारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2019 12:21 AM
विज्ञापन
कृषि वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक गढ़वा : कृषि विज्ञान केंद्र गढ़वा में बुधवार को 14वीं कृषि वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में गढ़वा जिले में कृषि के क्षेत्र में सुधार से संबंधित विषयों पर वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सदस्यों का सुझाव एवं विचार लिया गया. इस मौके पर क्षेत्रीय अनुसंधान […]
विज्ञापन
कृषि वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक
गढ़वा : कृषि विज्ञान केंद्र गढ़वा में बुधवार को 14वीं कृषि वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में गढ़वा जिले में कृषि के क्षेत्र में सुधार से संबंधित विषयों पर वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सदस्यों का सुझाव एवं विचार लिया गया.
इस मौके पर क्षेत्रीय अनुसंधान समिति चियांकी के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ नजरू सलाम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे़ बैठक में 2018-19 में किये गये कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया गया़ जबकि नये वित्तीय साल में किये जानेवाले कार्यों पर चर्चा की गयी़ बैठक में गढ़वा जिले के मौसम के अनियमित रहने, सूखे की स्थिति, भौगोलिक स्थिति आदि पर चर्चा करते हुए उस अनुरूप कृषि में सुधार का निर्णय लिया गया़ साथ ही किसानों को आवश्यक कृषि तकनीकों से अवगत कराने एवं लेटेस्ट आधुनिक कृषि उपकरण के बारे में जानकारी देने का निर्णय लिया गया.
किसानों को नये वित्तीय साल में विभिन्न कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, जल संरक्षण, बागवानी, मृदा पोषण आदि से अवगत कराने हेतु प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर केविके के जिला प्रमुख डॉ अशोक कुमार, डॉ सुधीर कुमार झा, डॉ अमरेशचंद्र पांडेय, डॉ सुषमा ललिता बाखला, फार्म मैनेजर विंध्याचल राम, सियाराम पांडेय, सुनील कुमार, अनिल कुमार, राजेश रंजन चौबे, महिला कृषक शोभा तिवारी, नागवंती देवी, सुशील कुमार, राकेश रौशन, ब्रजभूषण पांडेय, मोती, महतो, शिवनाथ कुशवाहा, दयानंद तिवारी, ब्रजेश तिवारी आदि उपस्थित थे़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










